कोसीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 महीने से लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

कोसीर। थाना कोसीर पुलिस ने अप. क्र. 19/26 धारा 137(2) BNS के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को 3 महीने बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
क्या था मामला
दिनांक 01/02/2026 को 14 वर्षीय बालिका अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर से चावल खरीदने निकली थी। दोनों भाई 04/02/2026 को घर वापस आ गए, लेकिन बालिका वापस नहीं लौटी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना कोसीर में अपराध दर्ज कर लगातार पता तलाश की जा रही थी।
कैसे मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी स्नेहिल साहू के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारियों को अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में कोसीर पुलिस ने लगातार प्रयास कर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।
टीम का सराहनीय योगदान
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनीता बंजारे, प्र.आर. चंद्रपाल महंत, प्र.आर. जयराम साहू, आर. अमित दिव्य, आर. पोषेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हमारी प्राथमिकता है।



