कोसीर

सिघनपुर मिरौनी बैराज में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका – क्षेत्र में सनसनी

कोसीर। कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघनपुर स्थित मिरौनी बैराज में एक व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में डर व चर्चा का माहौल बन गया।

वार्ड-8 सारंगढ़ के भरत लाल देवांगन की मौत
मृतक की पहचान भरत लाल देवांगन, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 8, सारंगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भरत लाल मिरौनी बैराज आए थे, तभी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

हार्ट अटैक की आशंका, PM रिपोर्ट का इंतजार
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

कोसीर पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कोसीर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

बैराज क्षेत्र में भय का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि मिरौनी बैराज में हाल ही में हुई घटनाओं के बाद से ही लोग दहशत में हैं। एक के बाद एक मौतों से बैराज क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही कोसीर थाना ने यहां DJ बजाने पर प्रतिबंध लगाया था।

Related Articles

Latest