उत्तर प्रदेश

जैन मिलन बड़ौत ने आयोजित की द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन युवा सम्मेलन

बागपत। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 की द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन युवा सम्मेलन का आयोजन जैन मिलन बड़ौत के तत्वावधान में कौशल भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में समाज, संगठन, धर्म एवं युवा सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ‘रितुराज’ ने कहा कि शिखरजी और गिरनारजी में कब्जे के प्रयासों का जैन समाज डटकर विरोध करेगा। उन्होंने समाज की एकजुटता और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए संगठित प्रयासों पर जोर दिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर मनोज कुमार जैन ने कहा कि जैन समाज अहिंसक है, लेकिन कायर नहीं है। समाज अपने धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष धनपाल जैन रहे। मंच का उद्घाटन धणेन्द्र जैन, सचिव दिगम्बर जैन महाविद्यालय ने किया। चित्र अनावरण वीर आनंद जैन ने किया, जबकि चेयरपर्सन अंजली जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भोजन आतिथ्य डॉ. अनिल जैन एवं शुभम जैन, जीवन ज्योति नर्सिंग होम की ओर से किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदीप जैन एडवोकेट ने की तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन ने किया। समारोह में नरेन्द्र जैन ‘राजकमल’ एवं प्रवीण जैन टीकरी वाले को ‘जैन समाज गौरव’, मनोज कुमार जैन को भी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पुनीत जैन, आदिश जैन एवं नवीन जैन ‘बब्बल’ को ‘मिलन गौरव’ से सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान समाज एवं संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भावना और सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वीर राजेश जैन भारती, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष वीर कमल जैन, मंत्री वीर राजेंद्र जैन कानूनगो, कार्यकारी अध्यक्ष वीर दिनेश जैन कोयले वाले, कोषाध्यक्ष वीर अंकुर जैन, कार्यक्रम संयोजक वीर पुनीत जैन इंश्योरेंस वाले, वीर आदिश जैन, वीर अंकुर जैन फर्नीचर वाले, वरदान जैन, मनोज जैन सम्भव, राजेश जैन कढ़ाव वाले, दिनेश जैन नवकार, नितिन जैन अन्छाड, विनय जैन, संगीता जैन भारती, नवनीत जैन, हर्षित जैन वनस्थली, सिद्धार्थ जैन, संजीव जैन डाबर, तरंग जैन, प्रवीण जैन ठेकेदार, अंकुर जैन बुढपुर सहित युवावीर शुभम जैन शान्तिनाथ, युवावीर यश जैन, युवावीर सत्यम जैन, युवावीर अनंत जैन, युवावीर आगम जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Latest