राष्ट्रीय मंच पर चमका सारंगढ़

मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को मिला ‘Career Builder of the Year Award 2026’
सारंगढ़। शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सारंगढ़ के मार्गदर्शन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘Career Builder of the Year Award 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान AICPE द्वारा प्रदान किया गया।
संस्थान के संचालक इन्द्रजीत मनहर को यह प्रतिष्ठित सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री एवं अशोका अवॉर्ड 2026 से सम्मानित अमृता प्रकाश के करकमलों से प्रदान किया गया।
मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को यह सम्मान कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल विकास, विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन एवं रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय मंच पर मिले इस सम्मान से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का गौरव बढ़ा है और क्षेत्र में शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान मिली है।
विद्यार्थियों और सहयोगियों को समर्पित किया सम्मान
सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थान के संचालक इन्द्रजीत मनहर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्थान की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सम्मान को सभी के प्रति समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रेरित करेगी।
जिलेवासियों में खुशी
राष्ट्रीय स्तर पर सारंगढ़ के संस्थान को मिले इस सम्मान को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है। लोगों ने इन्द्रजीत मनहर एवं मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।




