शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में यूटीडी में प्रवेश शुरूNEP 2020 के तहत 4 वर्षीय रोजगारपरक कोर्स, ऑनलाइन आवेदन शुरू

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग यानी यूटीडी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित होने वाले 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्रों को रोजगारपरक उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस बार बी.एससी. ऑनर्स गणित, भौतिक एवं कम्प्यूटर साइंस, बीबीए ऑनर्स तथा बी.कॉम. ऑनर्स जैसे पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.snpvraigarh.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, पाठ्यक्रम, शुल्क एवं अन्य जानकारी पोर्टल पर देखना अनिवार्य है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध पर जोर
कुलपति प्रो. विनय चव्हाण ने बताया कि यूटीडी की स्थापना से रायगढ़ क्षेत्र के छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा मिलेगी। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों के साथ रिसर्च आधारित गतिविधियों पर भी फोकस किया जाएगा।
प्रबंधन, वाणिज्य, विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों में चरणबद्ध रूप से अध्ययन शाला प्रारंभ की जाएगी। इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान मजबूत होगी और NEP 2020 के उद्देश्यों को गति मिलेगी।
कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान ने बताया कि प्रवेश संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



