सारंगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में United Karate and Sports Association की जिला इकाई गठित, शिवा सारथी अध्यक्ष निर्वाचित

सारंगढ़। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से United Karate and Sports Association Chhattisgarh के तत्वावधान में बुधवार को United Karate and Sports Association, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम संगठन के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई त्रिलोचन पटेल के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान शिवा सारथी को जिला अध्यक्ष, समेश पटेल को उपाध्यक्ष, भावेश मेहर को सचिव तथा बॉबी अजगल्ले कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये बने सदस्य
जिला इकाई में संजय दास महत, रोहित पटेल, विवेक आदित्य, हर्षा बंजारे, विजय यादव, साहिल बंजारे और बबलू पटेल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

खेलों के विकास पर जोर
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक सेंसई त्रिलोचन पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले में कराते सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देना है। खिलाड़ियों को वैज्ञानिक और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवा सारथी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने, खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले स्तर पर प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Latest