व्हाट्सऐप पर सट्टा-पट्टी लेते युवक गिरफ्तार

ANTF व सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल व 2200 रुपये नगद जब्त
सारंगढ़। जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF टीम एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए व्हाट्सऐप के माध्यम से सट्टा-पट्टी लेते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन सहित 2200 रुपये नगद बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुष्प वाटिका के पास दबिश
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुष्प वाटिका के पास एक युवक मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सऐप पर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही ANTF टीम एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।
मोबाइल और नगदी रकम बरामद
पुलिस टीम ने मौके से युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रमन निषाद पिता राजकुमार निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी फुलझरिया पारा, सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 2200 रुपये नगद जब्त किए गए।
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 483/2026, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, वीरेंद्र ठाकुर, आरक्षक कृष्ण डनसेना, पुरुषोत्तम राठौर, गौतम जांगड़े सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




