छत्तीसगढ़सारंगढ़

सभी नागरिक 1 नवंबर को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य स्थापना का उत्सव मनाएं: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अपील


सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे 1 नवंबर को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं। इस पावन दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट बिल्डिंग सारंगढ़ में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ के निवासियों को अपने राज्य में सरकारी नौकरी, नागरिकों को दूर राजधानी भोपाल के स्थान पर नजदीक में राजधानी रायपुर और दूर हाईकोर्ट जबलपुर के स्थान पर नजदीक बिलासपुर हाईकोर्ट की सौगात मिली है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest