छत्तीसगढ़सारंगढ़

गुरु घासीदास सत्संग समारोह में विधायक उत्तरी जांगड़े हुई शामिल


सारंगढ़. सारंगढ के ग्राम खुर्सी में आयोजित तीन दिवसीय परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास सत्संग समारोह के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ अजा0 विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े शामिल हुई एवं जैतखाम में मत्था टेक क्षेत्र की उन्नति व खुशहाली की कामना की उल्लेखनीय हो कि क्षेत्र में लगातार गुरु घासीदास जयंती का आयोजन किया जा रहा है, जहां पंथी नृत्य, प्रवचन, पूजा,वंदना चौका,आरती आयोजित हो रही है। इस अवसर पर लगातार विधायक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से भेंट मुलाकात कर समस्या सुलझाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जा रही हैं इसी कड़ी में ग्राम खुर्सी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई साथ में विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे,जनपद सदस्य प्रणय सिंह वारे, वरिष्ठ कांग्रेसी चेतन जांगड़े, सरपंच चंद्रभानु निराला, साखी राम खुंटे, धनका निराला, पूर्व सरपंच मोनू,पदुम निराला,डोरी निराला,पूर्व सरपंच टोप लाल,नंदू खुटे भी कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित कर विधायक उत्तरी जांगड़े ने सभी को गुरु घासीदास सत्संग समारोह की बधाई दी और बाबा के बताए मार्ग पर चलने आह्वान किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest