छत्तीसगढ़सरिया

20लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी सरिया पुलिस की हत्थे चढ़ा..

सरिया। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा निर्देशित किये है की जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ इसी क्रम में आज दिनांक 11/09/2023 को थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव को जरिये मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिला कि रमेश किसान साकिन मोहंदी का ओड़िसा से अपने गाँव कच्ची रोड पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु पैदल ला रहा है की सूचना पर मुखबीर के बताये अनुसार उपरोक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति मुखबीर के बताये हुलिया का आते दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम रमेश किसान पिता ठंडा राम किसान उम्र 28साल साकिन मोहंदी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी होना बताया जो कंधा मे रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के बारे में पूछताछ करने पर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब का होना बताया जिसे खोलकर देखने पर उपरोक्त बोरी अंदर सफेद झिल्ली में 20लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब किमती 4000 रूपये होना बताकर पेश किया जो उपरोक्त शराब को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) 59(क )आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है l
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिँह पटेल, आरक्षक विमल जांगड़े, राजकुमार साव,दिलीप साहा,प्यारे लाल साहू एवं समस्त थाना स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest