Uncategorized

सफाई दरोगा मरावी का सेवा निवृत्त हुए..

सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में आरंभ से लेकर आज तक अपनी सेवा देने वाले मोहन मरावी जो सफाई दरोगा के रूप में अपनी सेवा देकर पहचान बनाए थे । आज उनकी सेवा निवृत्ति बाजे गाजे के साथ परिषद के पार्षद , नपा अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में हुई । मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि – नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में सफाई दरोगा के रूप में कार्यरत मोहन मरावी का जन्म 3 जुलाई 1962 को हुई थी उनकी प्रथम नियुक्ति 6 जनवरी 1995 को हुई । नपा में अपनी सेवा देकर आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति प्रदान कर रहे हैं । उनका कार्यकाल अच्छा रहा । हम चाहते हैं कि – उनका भविष्य उज्जवल हो । इस कार्यक्रम में उपअभियंता उत्तम कंवर, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे,नपा उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार , लक्ष्मण मालाकार , महेंद्र थवाईत, सूरज तिवारी, रोशन यादव , रामलाल के साथ ही साथ अन्य कर्मचारी और पार्षद उपस्थित रहे ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest