सारंगढ़

ग्राम पंचायत चन्दाई की सरपंच समुन्द बाई खूँटे का आकस्मिक निधन

सारंगढ़। के नजदीकी ग्राम पंचायत चन्दाई की सरपंच श्रीमती समुन्द बाई खूँटे का आकस्मिक निधन हो गया। आज सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर उन्हें आनन-फानन में राधाकृष्ण हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ सुबह लगभग 5 बजे उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सीने में पानी भर जाने के कारण उन्हें दर्द हो रहा था। इलाज के दौरान दोपहर लगभग 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और इस जीवन को अलविदा कह दिया।
स्वर्गीय समुन्द बाई खूँटे को पंचायत राज में लगभग एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने वाला था। उनके निधन से पूरे ग्राम पंचायत चन्दाई सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest