छत्तीसगढ़रायगढ़

रमेश चौहान को अधिकार विकास पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के युवा जिला अध्यक्ष बने

रायगढ़. माननीय योगेन्द्र प्रसाद तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकार विकास पार्टी, अंकुर तिवारी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अधिकार विकास पार्टी, अशोक कुमार यादव युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, नीतू मिश्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव अधिकार विकास पार्टी, प्रकाश यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश सह सचिव अधिकार विकास पार्टी, माधुरी कुमार महिला जिला अध्यक्ष महासमुंद अधिकार विकास पार्टी, रमेश चौहान जी को अधिकार विकास पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


रमेश चौहान जी रायगढ़ जिला का पद ग्रहण करते हुए मिडिया को जानकारी देते कहा कि आने वाले समय में रायगढ़ जिले में अधिकार विकास पार्टी की मज़बूत टीम खड़ी नजर आएंगी जिसके लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी से कार्य किया जायेगा। रमेश चौहान जी ने बताया कि युवा अधिकार मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार यादव युवाओं की ससक्त टीम का गठन कर रहे हैं। इसके अलावा भी महिला मोर्चा का गठन भी जल्द पूरा किया जाएगा। रायगढ़ जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ राज्य में अधिकार विकास पार्टी एक मजबूत स्थिति में खड़ी हो रही है। जिसका मुख्य कारण है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। जाति, पात, ऊच, नीच, अमीर, गरीब, का भेद- भाव मिटाकर एक समान भाव से परिवार की तरह कार्य किया जाता है। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाता है अधिकार विकास पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है छत्तीसगढ़ राज्य में पार्टी से जुड़ने वाले लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर अधिकार विकास पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी पहचान बनाने में सफल रही है। अधिकार विकास पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यकर्ताओं अच्छी पार्टी बनती जा रही है।

Related Articles