बरमकेलासारंगढ़

दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के गांव में  स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति व स्वच्छता अभियान

सत्य आलेख महिमा आश्रम महिमापुरम में रासेयो विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन

विविध जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ स्वयंसेवको ने रचा इतिहास

बरमकेला/  शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से  सम्बध इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 27.11.2024 से 3 .12. 2024 तक मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर आधारित गोद ग्राम श्री सत्य अलेख महिमा आश्रम महिमापुरम जीरानाला कोठी खोल अन्चल में नशा मुक्ति अभियान एवं स्वच्छता अभियान, बौद्धिक परिचर्चा प्रभात फेरी ;सर्वे कार्य योग आसन व्यायाम जन जागरूकता रैली पर्यावरण संरक्षण वृक्ष संवर्धन वृक्षों  का रखरखाव मतदाता जागरूकता जल संरक्षण स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आदि विविध शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला संगठक श्री प्रोफ़ेसर लोकेश्वर पटेल एवं विशिष्ट अतिथि मोहन पटेल जनपद सदस्य भागीरथी भोई अध्यक्ष आश्रम समिति साथ ही स्वर्ण कुमार भोई  ब्यूरो समय न्यूज़, आसित स्वाई अध्यक्ष पश्चिम उड़ीसा वेब मीडिया एवं श्रीकान्त बान्जी आश्रम समिति सचिव एवं समस्त आश्रम समिति के सदस्य गणों की उपस्थिति में  विशेष शिविर मे स्वयंसेवकों को उनके सराहनीय सेवा कार्य के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा शर्ट एवं स्टेट बैंक शाखा लेन्धरा के द्वारा पानी बोतल उपहार स्वरुप प्रदान किए गए  जिससे स्वयंसेवकों में भारी उत्साह एवं खुशिया नजर आइ। समापन सत्र  मे स्वयमसेवको को प्रमाण पत्र वितरण के साथ  समापन किया गया विविध कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों द्वारा इन सात दिनो में सीखे गए अनेक शिक्षाप्रद गतिविधियों का प्रदर्शन सरोज कुमार साहू के नेतृत्व में स्वागत योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ दिया गया मुख्य अतिथि लोकेश्वर पटेल ने कहा कि स्वयंसेवकों के द्वारा इस दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम निश्चित ही सराहनीय कदम है और इन्होंने 2022 से इस अंचल और इस आश्रम को गोद लेकर के जो कार्य कर रहे हैं उसको सतत जारी रखें और इसमें हम सब का भरपूर सहयोग रहेगा प्राचार्य राजकुमार पटेल द्वारा आए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी तरह से इस इकाई को सभी प्रकार के सहयोग प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा ने इस विशेष शिविर को सर्वाधिक सफल शिविर के रूप में प्रस्तुत किया एवं वह अपने जीवन काल का श्रेष्ठ शिविर के रूप में इसे स्थापित करने में सफलता प्राप्त की समापन समारोह में इन की उपस्थिति सराहनीय रही सर्वश्री नारायण साहू सरद साहू बजरंग अग्रवाल धोबा प्रधान आशीष कुमार साइ भागीरथी चौधरी मनोरंजन भोई सुशांत प्रधान  राहासो भोइ एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest