छत्तीसगढ़सारंगढ़

नवनियुक्त ओएसडी पुलिस राजेश कुकरेजा ने सारंगढ का किया निरीक्षण

सारंगढ. आज सुबह नवगठित सारंगढ- बिलाईगढ जिले के लिए नवनियुक्त पोलिस ओएसडी की नियुक्ति के बाद आज पहली बार ओएसडी राजेश कुकरेजा का सारंगढ आगमन हुआ जिन्होने सर्वप्रथम पोलिस अधीक्षक ऑफिस के लिये बिलासपुर रोड स्थित सामुदायिक भवन, मंगल भवन,मंडी,पुराना थाना सहित खेलभांठा छात्रवास का निरीक्षण किया।श्री कुकरेजा को निरीक्षण के दौरान खेलभांठा स्थित छात्रावास को पोलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर ऑफिस के लिये शायद चयन किया जा सकता है क्योकि भविष्य में आरक्षक लोगो के लिये खेलभांठा का मैदान पास भी पड़ेगा जिसमे पुलिस कर्मियों के लिये आवश्यक भी है।पर छात्रावास भवन को व्यवस्थित बनाने के लिये शासन को एक बड़ी राशि नये भवन के लिये को देनी पड़ेगी,तब जाकर जिला पुलिस विभाग व्यवस्थित हो पायेगा। इस दौरान उनके साथ सारंगढ एस डी ओ पी प्रभात पटेल,थानाप्रभारी विवेक पाटले सहित पोलिस स्टाफ अन्य कई अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest