छत्तीसगढ़सारंगढ़

सुशासन के एक साल के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कैंप आयोजित


*सक्षम शनिवार की थीम पर यूडीआईडी सह सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण में 111 दिव्यांगजन चिन्हित*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 दिसंबर 2024/सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी हेतु प्रमाणीकरण एवं दिव्यांगजनों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए माह के दूसरे शनिवार  “सक्षम  शनिवार”  की थीम पर  जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा आंकलन शिविर का आयोजन किया गया ।
समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के समन्वय में आयोजित शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी,डीपीएम नंदलाल इजारदार , बीएमओ डॉ आर एल सिदार, डॉ बी पी साय, कान नाक गला के डॉ अनूप अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रूपेंद्र साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डोलेश्वर पटेल, नेत्र सहायक अर्जुन बेहरा, ऑडियोलॉजिस्ट चक्रधर पटेल, कैंप सहायक एम आर महेश की सहभागिता रही । शिविर में उपस्थित 136 दिव्यागजनों में से 111 दिव्यांग जनों को यूडीआईडी हेतु चिन्हित किया गया साथ ही जरूरत मंद दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उचित परामर्श और औषधियों का वितरण किया गया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest