छत्तीसगढ़बरमकेला

बोहराबहाल उपार्जन केंद्र में लगी आग, हादसा या साजिश



सारंगढ। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले  बोहराबहाल उप उपार्जन केंद्र में दरमियानी रात आग लगने की घटना सामने आई है, इस आगजनी से केंद्र में रखा गया उपकरणों से लेकर 10 हजार से अधिक बारदाना और मोटरसाइकिल भी जलकर राख में तब्दील हो गई। इस आगजनी को लेकर हादसा या फिर साजिश पर चर्चाओं का दौर अंचल में बना हैं।
जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ के बोहरा बहाल उपार्जन केंद्र में नियमित तौर पर धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केंद्र के सुरक्षा के लिए भी  रात में यहां रुकने के लिए व्यवस्था की गई है। इस बीच रात में पौने एक बजे के करीब एकाएक कुछ उप  उपार्जन केंद्र में धुंआ निकलने लगा। इसे देखकर जब तक चौकीदार कुछ कर पाता तब तक झोपड़ी नुमा केंद्र में आग की लपटें घिर गई। देखते ही देखते लपटें विकराल रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है आगजनी की घटना को देखकर तत्काल चौकीदार द्वारा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों को फोन के माध्यय से घटनाक्रम को अगवत कराया। ततपश्चात दमकल एवं डायल 112 को सूचित भी किया। तब तक आग ने पूरे केंद्रमें रखें झोपड़ी नुमा घर मे रख करीब 10 हजार बारदाना बोरी, मोटरसाइकिल, कम्प्यूटर सेट, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा के साथ साथ खरीदी का रिकार्ड रखने वाले दस्तावेज भी पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गया। इधर आगजनी की घटना के बाद प्रबंधक तथाअन्य लोग मौके पर आए और आग बुझाने का प्रयास किए पर वे इसमे असफल रहे।फिलहाल अंचल में कई तरह की चर्चा का दौर चल रहा हैं जिसमें हादसा या फिर सोची समझी साजिश के तहत आग लगाए जाने की आशंका जता रहे है।

वर्जन

आगजनी की घटना रात करीब पौने 1 बजे के आसपास की है।मुझे चौकीदार ने घटना की जानकारी दिया है।बारदाना व अन्य उपकरण मोटरसाइकिल भी जली है। केंद्र में 7 हजार 792 क्विंटल धान खरीदी हुई है वह सुरक्षित है।

निराकार पटेल, प्रबंधक

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest