कोसीरछत्तीसगढ़

विधायक उत्तरी जांगड़े ने बिलासपुर अपोलो पहुंच कर राहुल साहू से मुलाकात कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की

कोसीर. आज सारंगढ़ विधायक छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने बिलासपुर आपोलो में ईलाजरत वीर बालक राहुल साहू से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर एवम परिजन से भेंट कर कुशलक्षेम पूछी और कहा कि आज पराक्रमी बेटा, राहुल साहू से मिलकर आंख भर आई और आँखों को सुकून मिली।जब से राहुल बोर वेल्स में फंसा था तब तक हम सब की नींद,सुकून चैन उड़ी हुई थी और केवल राहुल की कुशलता कामना कर रहे थे आज राहुल हमारे बीच स्वस्थ है इससे बड़ी खुशी क्या होगी उल्लेखनीय हो कि चाम्पा-जांजगीर के पिहरिद गांव के बोरवेल में फसे राहुल साहू के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान राहुल साहू एवं परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी इस दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े ने बेटा राहुल साहू से मिलकर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को लेकर संबंधित डॉक्टरों से चर्चा की , इस दौरान राहुल साहू की माता जी से भेंट कर राहुल साहू के हौसले तथा संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों और इन सब में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के साहस और बहादुरी को प्रणाम किया है और राहुल साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest