सरिया

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 9.875 किलो गांजा के साथ MP के 2 तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत 1.40 लाख का माल जब्त

सरिया। सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.875 किलोग्राम गांजा, HF डीलक्स बाइक और 2 स्मार्ट मोबाइल समेत कुल 1,40,000 रुपये का माल जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
दिनांक 11.05.2026 को सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की हीरो होंडा HF डीलक्स बाइक क्रमांक MP 34 MB 0154 में दो व्यक्ति सवार होकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए दमोह मध्यप्रदेश की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान:

  1. गणेश ठाकुर पिता आशाराम ठाकुर, उम्र 29 वर्ष
  2. अवि घोसी पिता प्रहलाद घोसी, उम्र 26 वर्ष
    दोनों निवासी ग्राम तेंदूखेड़ा बीड़ी कॉलोनी, वार्ड नंबर 09, थाना तेंदूखेड़ा, जिला दमोह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

पिट्ठू बैग से मिला 9.875 किलो गांजा
तलाशी लेने पर आरोपियों के पिट्ठू बैग से 2-2 किलो के 4 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 9.875 किलोग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बरगढ़ उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर मध्यप्रदेश में बिक्री करने जा रहे थे। गांजा रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

NDPS एक्ट में केस, रिमांड पर भेजे गए
सरिया पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए गांजा, बाइक MP 34 MB 0154 और 2 मोबाइल जब्त किए। कुल जब्ती 1,40,000 रुपये की है।

दिनांक 12.05.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सरिया में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 20 (बी) NDPS एक्ट कायम किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, सउनि कमल सिंह राजपूत, प्रआर मोहन गुप्ता, भोजराम नट, सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिगम्बर पटेल, दिलीप साहा, छतराम कुर्रे, नर्मदा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Latest