छत्तीसगढ़सारंगढ़

शिक्षक दिवस पर ग्राम पंचायत छातादेई सरपंच विजय विक्की पटेल ने शिक्षकों का किया सम्मान

सारंगढ़। “शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं, गुरु का आशीर्वाद मिले इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं” उक्त बातें शिक्षक दिवस के अवसर पर छातादेई प्राथमिक शाला में शिक्षकों का सम्मान करते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच विजय विक्की पटेल जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा।

सम्मान करने हेतु एक दिन हैं। सभी के जीवन में शिक्षकों की महान भूमिका होती है क्योंकि शिक्षक छात्रों के लिए ज्ञान का एकमात्र स्रोत होते है। शिक्षक दिवस पूरी दुनिया में शिक्षकों को उनके योगदान और मार्गदर्शक के लिए धन्यवाद देने, सम्मानित करने और शिक्षकों को उनके काम के प्रति प्रेरित करने और सम्मान करने का दिन होता है।
इसी तारतम्य मे दिनांक 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच विजय विक्की पटेल सरपंच संघ सचिव सारंगढ़ एवं जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़, पंचायत सचिव श्रीमती तनुजा पटेल जी के द्वारा ग्राम पंचायत छातादेई के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों के गुरूजनों को तिलक चंदन लगाकर शाल एवं श्रीफल एवं पेन देकर सम्मानित किया।


विक्की पटेल ने बताया कि गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और वे ही जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं जीवन विकास के लिए भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है गुरु की सन्निधि, प्रवचन, आशीर्वाद और अनुग्रह जिसे भी भाग्य से मिल जाए उसका तो जीवन कृतार्थता से भर उठता है क्योंकि गुरु बिना न आत्म-दर्शन होता और न परमात्म – दर्शन इसी के साथ उन्होंने सभी गुरुजनों का अभिवादन कर बच्चों के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिक्षक दिवस पर क्या कहते हैँ युवा सरपंच विजय विक्की पटेल –

शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित स्वभाव से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक का ही स्थान होता है। हर एक सफ़ल व्यक्ति के पीछे उसके शिक्षक का हाथ होता है। वह व्यक्ति अपने शिक्षक के बताएं रास्ते पर चल कर अपनी सफ़लता प्राप्त करता है।

इस सफ़लता के पीछे उसके शिक्षक की कड़ी मेहनत होती है। गुरू का हर किसी के जीवन बहुत ही महत्व होता है। इसी कड़ी मेहनत को उज्जाले में लाने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest