छत्तीसगढ़सारंगढ़

विधायक उत्तरी जांगडे ने नव निर्मित हाई स्कूल भवन का किया लोकार्पण

खूब पढा लिखा अउ अपन माता -पिता के नाम ल रोशन करा – विधायक उत्तरी जांगडे

95 लाख लागत से हाई स्कूल भवन बना

स्कूल परिसर में रंग -मंच निर्माण के लिए विधायक ने 2 लाख 50 हजार की घोषणा किये

स्कूल के विद्यार्थियों ने दी रंगा -रंग सांस्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति

16 जुलाई 2016 से हाई स्कूल हो रही थी संचालित


लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट


सारंगढ़. सारंगढ मुख्यालय के ग्राम पिण्डरी में आज 21 नवम्बर को सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे ने 95 लाख रुपये की लागत से बनी नव निर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया ।
ग्राम पिण्डरी में नव निर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था आज शाम 4 बजे सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम रखी गई थी । सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने फीता काटकर हाई स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किये उनके साथ जिला पंचायत सभापति श्रीमती तुलसी विजय बंसत ,सारंगढ जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे ,जनपद सदस्य प्रणय सिंह वारे ,दुर्गेश अजय जनपद सदस्य प्रतिनिधि,जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ,महेंद्र गुप्ता व अन्यबउपस्थित रहे । लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मंच पर अतिथियों का स्वागत गांव के सरपंच प्रदीप कुमार महेश एवं पंचों के दुवारा किया गया । अतिथियों के स्वागत में पिण्डरी हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों दुवारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । मंच में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य तुलसी विजय बंसत ,सारंगढ जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे ,मनमोहन पटेल मंडी अध्यक्ष व जनपद सभापति ,सारँगढ़ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राम कश्यप ,मुकेश कुर्रे की उपस्थिति में कार्यक्रम हुए । जिला पंचायत सदस्य तुलसी विजय बंसत ने मंच को सम्बोधित करते हुए अपने बात रखे उन्होंने कहा अच्छा पढ़े अपने गांव और देश का नाम रोशन करें आप सभी बच्चे देश के भविष्य हैं । लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के असांदी से सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने सबसे पहले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपने बात रखी और बोले अब आप मन के गांव म स्कूल भवन बन गिस खूब पढा लिखा अउ अपन माता -पिता के नाम ल रोशन करिहा पुनः बधाई देते हुए ग्रामीणों की मांग पर स्कूल परिसर में रंग मंच निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार की घोषणा किये। स्कूल के प्राचार्य उमाशंकर पटेल ने स्कूल के परिचय कराते हुए बताए कि यह हाई स्कूल 16 जुलाई 2016 से संचालित हो रही है अब नया भवन विद्यार्थियों को मिल गई है यह गांव के लिए खुशी की बात है । लोकार्पण कार्यक्रम में सारंगढ विधायक उत्तरी जांगडे , जिला पंचायत सदस्य तुलसी विजय बसन्त ,सारंगढ जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे ,जनपद सदस्य प्रणय सिंह वारे , जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ,राजीव युवा मितान क्लब समन्वयकमहेंद्र गुप्ता ,युवा कांगेस विजय महिलाने ,सनत चन्द्रा ,शिक्षा विभाग से सारंगढ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राम कश्यप सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे , प्रधानपाठक श्री खेमराज महुवावर,व्यख्याता उत्तरा भारद्वाज,श्रीमती वीणा देवांगन, श्री राजेन्द्र महेश, गांव के सरपंच प्रदीप कुमार महेश ,विशाल कुर्रे पूर्व सतनामी विकास अध्यक्ष,पंच राम अजय ,राम लाल वारे ,उप सरपंच कला भूषण रात्रे ,पंच सीमा जांगडे , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रेम लाल बसन्त ,शशि बसन्त ,मगदर जांगडे,nsui छात्र नेता सागर दिवान,केशव टण्डन विधायक मिडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे गांव के गणमान्य लोग और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest