छत्तीसगढ़बरमकेला

थाना डोंगरीपाली की कार्यवाही मोटर सायकल चोर उड़ीसा से गिरफ्तार

*जप्त सम्पत्ति – चोरी गए लाल रंग की पैशन प्रो मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को भेजा गया जेल।*

*गिरफ्तार आरोपी  – सुनील महानंद पिता प्रहलाद महानंद उम्र 28 वर्ष साकिन डड़ंगापाली थाना अताबीरा जिला बारगढ़ उड़ीसा।*


पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाने में प्राप्त रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संलिप्त व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे प्रार्थी सुरेंद्र कुमार निवासी कदलीसरार के लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को तालाब में नहाते समय तालाब के पार से आरोपी सुनील महानंद चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरीपाली में अपराध पंजी.  कर लगातार आरोपी की पतासाजी करते हुए आज दिनांक15/07/2025 को  आरोपी सुनील महानंद को साइबर सेल की मदद से उसके सकुनत उड़ीसा से छत से कूद कर भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर चोरी किए गए लाल रंग की मोटरसाइकिल पैशन प्रो को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


          *सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, प्र.आर. 92 गजानंद पटेल, आरक्षक  अविनाश टंडन ,ओम प्रकाश सिंह एवं सायबर सेल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।*

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest