छत्तीसगढ़बरमकेला

घर के अलमारी से आरोपियों ने 90 हजार नगद और जेवरात चोरी किया था जिसे बरमकेला पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बरमकेला टीआई एवं स्टाफ की तत्परता से 24 घंटे में चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया

बरमकेला: पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर सारंगढ़ अनुविभाग के अंतर्गत बरमकेला पुलिस लगातार मादक पदार्थ गांजा,शराब व चोरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है,इसी क्रम में दिनांक 24/02/2022 को प्रार्थी गोविंद अग्रवाल पिता स्व. शंकरलाल अग्रवाल निवासी खरवानीपारा बरमकेला द्वारा दिनांक 01/03/2022 को बरमकेला थाना पहुंचकर एक लिखीत आवेदन कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/को प्रार्थी अपनी बीमारी का ईलाज करवाने परिवार सहीत बरगड़ गया हुआ था इसलिए घर में कोई नहीं रहने के कारण ताला लगाकर बरगड़ गए थे लेकिन जब 28/02/2022 को बरगड से वापस घर आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला था तथा कमरे अंदर आलमारी भी खुला था व आलमारी में रखे जेवरात कीमती 1 लाख रु. एवं नगदी रकम 1 लाख रुपए कुल मिलाकर 2 लाख रुपए को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 84/2022 धारा 457, 380 भादवि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़,श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय सारंगढ़ के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी पटेल द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को लगाते हुए 24 घंटे के अंदर चोरी हुआ मशरुका कुल 200000 रू.को आरोपी 01 शिवा भारती पिता दुखूराम उम्र 21 वर्ष,02 यूनुस खान पिता युसूफ खान उम्र 21वर्ष,03 पोषण भारती पिता भरत उम्र 20 वर्ष सभी साकीनान खरवानीपारा बरमकेला,जिला रायगढ़ के कब्जे से जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों का न्यायिकरिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान धारा 34 भादवि जोड़ी गई है तथा उक्त मामले में माल मशरूका एवं आरोपियों के पतासाजी मैं निरीक्षक एल पी पटेल सउनि रूपलाल चौधरी,आरक्षक नंदू चौहान,आरक्षक दिनेश चौहान,आरक्षक कन्हैया चौहान,आरक्षक सुरेंद्र सिदार की अहम भूमिका रही है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest