छत्तीसगढ़सारंगढ़

दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति ने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में किया निःशुल्क पुस्तक वितरण


दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति सारंगढ़ के द्वारा अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सारंगढ़ में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षा का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रत्येक पालकों का एक सपना होता है कि वह अपने बच्चों को सही शिक्षा प्रदान करें इसी उद्देश्य के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पालक अपने बच्चों को छात्रावास में अध्ययन करवाते हैं। दिशा बहुउद्देशी सेवा समिति ने जरूरतमंद लोगों तथा गरीब बच्चों के लिए लगातार काम करते आ रही है। छात्रावास के कुछ विद्यार्थियों के द्वारा कलेक्टर महोदय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ पुस्तकें की मांग की थी। इस मांग के बारे में श्री हरिनाथ खूंटे (अधिवक्ता) सारंगढ़ के माध्यम से दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति को जानकारी प्राप्त हुई। इसी के साथ युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए छात्रावास में निःशुल्क पुस्तक वितरण किया। हमारी सेवा समिति बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने में प्रेरणा देती है। पुस्तक वितरण करने में मार्गदर्शन कोचिंग इंस्टिट्यूट परिवार के हमारे सहयोगी संचालक इन्द्रजीत मनहर सर, शिक्षक सुकांत जांगड़े सर, अभिषेक साहू सर, सुजाता जांगड़े मैम और ममता टांडे मैम साथ रहे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest