छत्तीसगढ़बिलाईगढ़

स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन



बिलाईगढ छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी  संघ के प्रदेश कार्यकारिणी ललित बर्मन, जिला अध्यक्ष कुलदीप खटर्जी और बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष शशांक दास के नेतृत्व में बिलाईगढ़ ब्लॉक में कार्यरत समस्त संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांग – शिक्षा विभाग में संविलयन एवं वेतन वृद्धि को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षण कराया ।

संघ के सदस्यों ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 751 आत्मानंद विद्यालय संचालित है जिसमें 12000 से अधिक संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यरत हैं । इनमें से अधिकांश को सेवाएं देते हुए लगभग 4 वर्ष पूर्ण हो गए हैं तब भी आज तक ना तो उनकी कभी वेतन वृद्धि हुई है और न ही अन्य कोई सुविधा का लाभ मिला है ।
पूर्व शिक्षा मंत्री के द्वारा सदन में घोषणा किया गया था कि आत्मानंद विद्यालय का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति को भंग करके शिक्षा विभाग में किया जाएगा परंतु अभी तक शिक्षा विभाग में संविलयन नहीं किया गया है ।

ज्ञापन देने में मुख्य रूप से सेजेस बिलाईगढ़ से
,विकास डहरिया,भगवतीचरण टंडन,हिरेंद्र लहरें,दुर्गेश टंडन,रेणुका देबनाथ,अजरानी भतपहरी,स्वाति देवांगन, सविता राठौर, दीपक पटेल,प्रवीण वर्मा , सेजेस सरसीवां से कुलदीप खटर्जी, सेजेस पवनी से हुलेश साहू , सी.पी.यादव,और सेजेस परसापाली से गनराज लहरें शामिल रहे ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest