सारंगढ़

अवैध कच्ची महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने ग्राम कोतरी में छापेमार कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में 1 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोतरी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज केंवट (पिता स्व. गजानंद केंवट), निवासी ग्राम कोतरी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,400 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत जब्ती पंचनामा तैयार कर अपने कब्जे में लिया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र मनहर, पीएसआई चंचल, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, विमल जांगड़े, शकुंतला साहू सहित थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Latest