सारंगढ़

ग्राम पंचायत चांटीपाली में सचिव सुनील बरेठ से आम नागरिक परेशान।

सारंगढ – जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सचिव सुनील बरेठ से गाँव के भोले भाले जनता तरस्त हो चुके है आपको बता दे की सचिव सुनील बरेठ ग्राम पंचायत भवन से हमेशा नदारत रहते है गाँव के आम नागरिक को किसी कार्य को लेकर सचिव की जरूरत होता है तो सचिव सुनील बरेठ की मूल निवास छुहिपाली दौड़ लगाना पड़ता है। वही सचिव सुनील बरेठ अपने जिम्मेदारी से दूर भागते रहते है ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी दिन ग्राम पंचायत भवन आ भी गए तो हमेशा नशे की हालत में रहते है,जिससे कि ग्रामीणों को उसके पास जाने में भी डर लगता है। ग्राम पंचायत चांटीपाली के आश्रित ग्राम मछलाडीह में तीन माह पूर्व एक व्यक्ति का मृत्यु हो चुका है जिससे परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लगभग 2 माह से भटक रहा है बावजूद सचिव सुनील बरेठ ने मृत्यु प्रमाण पत्र आज दिनाक तक नही बनाया है। परिजनों के द्वारा सचिव से मृत्यु प्रमाण पत्र के विषय मे कहने से सचिव द्वारा पैसों का भी मांग किया जाता है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest