छत्तीसगढ़सारंगढ़

केंद्रीय टीम करेगी कनकबीरा स्वास्थ्य केंद्र की मानक जांच



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अक्टूबर 2024/ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का राष्ट्रीय मानको के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सारंगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम आगामी 18-19 अक्टूबर को जाँच में आएगी, जिसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर प्रभारी अरुण नायक ने बताया की गाइडलाइन अनुसार व  कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एल. सिदार के मार्गदर्शन में हो रहा हैं। जिला एनक्यूएएस  सलाहकार कृष्ण पुरी गोस्वामी का विशेष सहयोग कर रहे हैं। साथ ही समस्त स्टॉफ के मेहनत से तैयारी पूरी हो गई हैं और सभी कर्मचारी उत्सुक हैं।

    *क्या है एनक्यूएएस*- 

एनक्यूएएस, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई हैं। एनक्यूएएस वर्तमान में जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी के लिए उपलब्ध है। मानक मुख्य रूप से प्रदाताओं के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के माध्यम से सुधार के लिए अपनी स्वयं की गुणवत्ता का आकलन करने और प्रमाणन के लिए अपनी सुविधाओं को लाने के लिए है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest