कोसीरछत्तीसगढ़

*5 उम्मीदवारो में अव्वल प्राप्त कर कोसीर से सरपंच बनी श्रीमती सुमन राजेन्द्र राव, जनताओं का जताया आभार



छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत कोसीर से सुमन राजेन्द्र राव सरपंच पद के लिए दावेदारी की थी। जिसमें चुनाव चिन्ह बोरिंग छाप से 90 व्होटो से शानदार जीत हासिल दर्ज़ की। सुमन राजेन्द्र राव ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल उनकी ही जीत नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत कोसीर के समस्त जनताओ की जीत है।सुमन राजेन्द्र राव ने अपने ग्राम पंचायत के जनताओ पर विश्वास बनाई रखी। आखिरकार सुमन राजेन्द्र राव ने जनताओं पर जो विश्वास और व्यबहार बनाई रखीं।वह आशीर्वाद के रुप में उन्हें प्राप्त हुई और 5 उम्मीदवारो में अव्वल स्थान आकर शानदार जीत हासिल कर ली।
श्रीमती सुमन राजेन्द्र राव ने अपनी जीत का श्रेय ग्रामवासियों को दिया और कहा कि मेरी जीत याने कि जनता की जीत मुझे अपना अमूल्य देवतुल्य मतदातागणो ने सरपंच बनाई मैं जो भी वादे किए गए हैं।उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी।ग्राम पंचायत कोसीर को सुंदर और विकसित बनाना।युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना।ग्राम वासियों की समस्याओं का समाधान कराना। जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपने कार्यों से ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत में बदलने की दिशा में प्रयासरत रहुंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताई है।उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगी।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest