सारंगढ़

बाबा गुरूघासी दास जयंती के अवसर पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा…

बाबा जी के पंथी गीतों में जमकर थिरके समाज के युवक युवतियां

सारंगढ़: सारंगढ़ सतनामी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से 18 दिसम्बर को संत शिरोमणि बाबा गुरूघासी दास जी की जयंती बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनायी गई , सर्व प्रथम बाबा जी के ज्ञान स्थल पुष्पवाटिका में स्थित जैतखाम में पूजा अर्चना कर समाज के अध्यक्ष श्री देव प्रसाद कोसले जी ने झंडा चढाया, वही समाज के युवाओं ने भव्य बाइक रैली निकाल सतनामी समाज के एकता का परिचय दिया ,जिसके बाद शाम 6बजे शहर में शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा की शुरुवात पुष्पवाटिका से की गई और शहर के चौक चौराहों से होते हुए वापस बाबा जी के ज्ञान स्थल में शोभायात्रा का समापन किया गया, इस दौरान धुमाल की धुन में समाज के युवक युवती सहित समाज के हर वर्ग के लोग पंथी गीत में थिरकते नजर आये,सतनामी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा काफी मनमोहक लग रही थी,शोभायात्रा में सबसे आगे धुमाल चल रहा था,और बिच में समाज के युवक युवती बाबा जी के पंथी गीत में थिरक रहे थे, और रथ में सवार बाबा जी के तैलीय चित्र काफी मनमोहक लग रहा था, और लोग बाबा जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद ले रहे थे,वही इस शोभायात्रा में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे, पूर्व विधायक डॉ छवि लाल रात्रे भी बाबा जी के पंथी गीत में थिरकते नजर आये,शोभायात्रा के समापन के बाद रेंजरपारा के बच्चो ने पुष्पवाटिका में मनमोहक प्रस्तुती देकर लोगो का मन मोह लिया,आपको बता दें सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद द्वारा हर वर्ष 18दिसम्बर के अवसर पर तीन दिवसीय जयंती का आयोजन किया जाता हैं, लेकिन सारंगढ़ नगरपालिका में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण, और कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए समाज के लोगो ने इस बार एक दिवसीय जयंती समारोह का आयोजन किया था,वही इस शोभायात्रा में सतनामी समाज के अध्यक्ष देवप्रसाद कोसले, विधायक उत्तरी गनपत जांगडे, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, पूर्व विधायक छवि लाल रात्रे, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, जिला पंचायत सदस्य अनिका बिनोद भारद्वाज, तुलसी विजय बसंत, त्रिनाथ लहरे,नंदनी सुमन,रमेश कोसले,डोरीलाल भारद्वाज,कृष्णा अजगल्ले,बिनोद भारद्वाज, राहुल भारती,रमेश खूंटे,सम्मे लाल कुर्रे,एफ.आर निराला,चन्द्रशेखर जाटवर, जमुना सिंह वारे, कृष्णा महिलाने, टार्जन महेश, योगेश कुर्रे,जितेन्द्र पुराईन, योगेश सोनवानी, तेजेश्वर रात्रे, ओमकार मल्होत्रा, हितेश अजगल्ले,शैल अजगल्ले,प्रमोद टंडन,रितेश अजगल्ले,विमल अजगल्ले, अनिल लहरे, दिनेश बंजारे,सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के प्रबुद्धजन शामिल रहें

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest