जनपद सदस्य हेमा बसंत ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी से की PM सड़क निर्माण व जीर्णोद्धार की मांग

सारंगढ़। सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 की सदस्य हेमा विश्वनाथ बसंत ने अपने क्षेत्र की सड़क समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई सड़क निर्माण एवं पुरानी सड़कों के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मांगी है।
पत्र में की गई दो प्रमुख मांगें:
नई सड़क निर्माण: ग्राम सिलयारी से डंगनिया गांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत नई पक्की सड़क का निर्माण किया जाए।
जीर्णोद्धार कार्य: जसरा, बरभट्ठा, बड़े गांतुली में बाईपास से होते हुए जशपुर मेन रोड को जोड़ने वाली पुरानी प्रधानमंत्री सड़क काफी समय पहले बनी थी। वर्तमान में यह जर्जर हो चुकी है और इसके तत्काल जीर्णोद्धार की आवश्यकता है।
ग्रामीणों की समस्या: जनपद सदस्य हेमा बसंत ने आवेदन में बताया कि जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
उन्होंने वित्तमंत्री से जनहित में इन कार्यों की शीघ्र स्वीकृति देने का निवेदन किया है ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो।




