छत्तीसगढ़सारंगढ़

जिला उपाध्यक्ष एवं युवा सरपंच विजय विक्की पटेल ने बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं चाकलेट बांटकर मनाया बालदिवस।

सारंगढ़ – आज 14 नवंबर 2022 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म जयंती एवं बालदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच विजय विक्की पटेल ने अपने गांव छातादेई के स्कूल प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में बच्चों को मिठाई खिलाकर व चॉकलेट बांटकर बालदिवस की शुभकामनाएं दी।


अपने युवा सरपंच के इस कार्यक्रम से बच्चों के चेहरे में काफी मुस्कान आई, बच्चे प्रसन्न एवं आनंदित हुए एवं शिक्षक शिव चौहान ने भी युवा सरपंच विजय विक्की पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि विक्की को जब भी मौका मिलता है वे कुछ न कुछ कार्यक्रम करते रहते है।
उक्त कार्यक्रम में अशोक सारथी जी, प्राथमिक स्कूल से शिक्षक शिव चौहान जी एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।
माध्यमिक स्कूल से शिक्षक चिनीलाल बरीहा जी, उत्तम सिदार जी एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest