छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

प्रधान पाठक जगजीवन जांगड़े को जिला स्तरीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार से हुए सम्मानित


जांजगीर कलेक्ट्रेड सभा कक्ष में किया सम्मान


लक्ष्मी नारायण लहरे//जांजगीर. अमृत महोत्सव वर्ष पर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के दूसरे दिन 16 अगस्त को जांजगीर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था ।कार्यक्रम में जांजगीर जिला के 10 विद्यालयों को शामिल किया गया था जिसमें शैक्षिक सक्ती जिला के जैजैपुर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी को भी शामिल किया गया धमनी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी के प्रधान पाठक जगजीवन जांगड़े को जिला स्तरीय 2021-22 राष्ट्रीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार के तहत जिला स्तरीय सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा द्वय श्रीमती फारिया आलम सिद्धकी जिला पंचायत सीईओ (आईएएस) डीएमसी राजकुमार तिवारी ,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी ,एपीसी हरिराम जायसवाल की उपस्थिति में प्रधान पाठक जगजीवन जांगड़े को ओवरऑल (ग्रामीण )जल ,शौचालय, साबुन से हाथ धोना ,शाला संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण, कोविड-19 के बचाव के उपाय आदि 7 विषयों पर प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी जैजैपुर विकासखंड से जिला स्तर पर अपनी विशेष पहचान रखती है यह बात अमृत महोत्सव वर्ष पर साबित होती है सात विषयों पर छोटे से गांव धमनी विद्यालय का सम्मान होना पूरे स्कूल व संकुल केंद्र हसौद ब में शिक्षकों की कार्यशैली और लगन को दर्शाती है पूर्व में प्रधान पाठक जगजीवन जांगड़े कई विषय जैसे पढ़ाई तुंहर दुवार 2.0 और उत्कृष्ट शिक्षक ,ऑनलाइन पढ़ाई आदि से सम्मानित हुए हैं वही धमनी स्कूल के शिक्षक मनीष दास बैरागी, संजय कुमार तांजय हेरोद कुमार भारद्वाज ने अपने प्रधान पाठक को बधाई दी है और स्कूल के नाम को गौरवान्वित किए हैं विद्यालय परिवार में इस सम्मान से खुशी और उत्साह है वही गांव के सरपंच खेमराज खटर्जी जी एवं शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदुसूदन साहू ने भी मिलकर बधाई दी है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest