सारंगढ़

भड़िसार में धान खरीदी उपकेंद्र का उद्घाटन विधायक उत्तरी जांगड़े एवं सभापति जिला पंचायत अनिका भारद्वाज के हाथों संम्पन्न

सारंगढ़: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के ग्राम भड़िसार जो कि केडार धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आता था जो कि भड़िसार के क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग धान खरीदी उपकेन्द्र की थी जिसे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राकेश पटेल एवं ग्रामवासियों ने स्थानीय जिला पंचायत सदस्य अनिका बिनोद भारद्वाज ने प्रमुखता से जिला पंचायत, मंत्री एवं स्थानीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के पास रखा जिसका परिणाम सफल रहा और 01 दिसम्बर 2021 को भड़िसार में धान उपकेंद्र का शुभारंभ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष साहू समाज रामगोपाल साहू,ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष बिनोद भारद्वाज,सरपंच महेंद्र चौहान, उपसरपंच धनुर्धर पटेल, दादुलाल साहू,कुशल साहू, दिनेश पटेल,केडार सोसायटी अध्यक्ष गेंदलाल साहू, प्रबंधक मिठाईलाल साहू,श्रवण साहू एवं आसपास के सभी ग्रामीण की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ इस खरीद उपकेंद्र में छः ग्राम भड़िसार, भकुर्रा,गंजाइभौना, चंदली, सुवरगुड़ा, ठेगाकोट की खरीद होगी जिससे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी किसानों ने साधुवाद दिया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest