ग्राम घोटला के पूर्व सरपंच दम्पति स्व. देवनारायण पटेल एवं सविता पटेल के शोकसभा में शामिल हुए विधायकगण व क्षेत्रवासी

विधायक उत्तरी जांगड़े,रामकुमार यादव,कविता व कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सारंगढ़। ग्राम घौठला बड़े में दिवंगत देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. सविता पटेल के दशगात्र व गंगाभोज कार्यक्रम में श्रद्धा और संवेदनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस शोक सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और हज़ारों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने शोक सभा में मंच से परिजनों को बंधाया ढांढस और कहा कि स्व पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे जब हम लोग कार्यक्रम में गांव आते थे तो एक साथ बैठना होता था आज उनका जाना हम सब लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है इस दुख के घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ है और बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ साथ हमेशा उनके सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे ।
“दिल को झकझोर देने वाली घटना, अपूरणीय क्षति”:- विधायक राम कुमार यादव
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने पटेल दंपति को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। कार्यक्रम में उमड़ी अपार जनसमुदाय यह साबित करती है कि देवनारायण पटेल जी का क्षेत्र के लोगों से कितना गहरा और आत्मीय लगाव था।
विधायक कविता ने भी गहरी संवेदना व्यक्त किया और कहा कि पटेल दम्पति का अचानक चले जाना समाज के साथ साथ परिजनों के लिए गहरी छति है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता हमारी संवेदना परिवार के साथ है।
क्षेत्र व समाज के लिए बड़ा नुकसान :- पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार
मालाकार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल दंपति का असमय जाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देवनारायण जी के समाज और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रगाढ़ संबंध थे, जिसका प्रमाण आज यहाँ उपस्थित जनसैलाब है।
बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव जी,विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ श्रीमती कविता प्राण लहरे ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे , पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव ठाकुर, श्रीमती सरिता गोपाल जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,चिंता पटेल, तारा पटेल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष),विनोद भारद्वाज (जिला पंचायत सदस्य)ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण रामनाथ सिदार, राकेश पटेल,गोलू राजकमल अग्रवाल,बबलू बहिदार, अजीत मिश्रा किशोर पटेल, सतीश श्रीवास।
मंडल अध्यक्षगण रमेश खूंटे, जितेंद्र पुरैइन, रमेश पटेल
वरिष्ठ कांग्रेसी संपत पटेल, श्याम पटेल (पूर्व समिति अध्यक्ष), दीनू नायक , लता जाटवर ,गनपतजांगड़े,अजय बंजारेअंबु पटेल, दिगंबर पटेल, हेमंत चंद्रा, राजेंद्र वारे, तारकेश्वर टांडेल,निज सहायक चुरेंद्र लहरें,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगतों की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।




