छत्तीसगढ़सारंगढ़

मड़ई मेला सुलोनी में जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज के हाथों पुरूस्कार वितरण

सारंगढ़। ग्राम पंचायत सुलोनी में लगातार द्वितीय वर्ष मड़ई मेला राउत नाचा के तीसरे और अन्तिम दिन पांच राउत नाचा के पुरुस्कृत टीमों को जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज के हाथों पुरूस्कार वितरण किया गया साथ में जनपद सदस्य रमा रोहित महिलाने, रूपलाल अजय, दिलीप यादव एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहे प्रथम ईनाम देवसागर द्वितीय ईनाम गिरसा, तृतीय ईनाम जांजगीर चांपा, चतुर्थ ईनाम करमंदी और अंतिम पंचम ईनाम महासमुंद को प्राप्त मेला का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया गया उक्त आयोजन के आयोजक ग्राम पंचायत सरपंच रूपलाल अजय द्वारा किया जाता है मेला का शुभांरभ पुर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश नंदकूमार पटेल, स्थानीय विधायक उत्तरी गनपत जांगडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार,जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, जिला पंचायत सदस्य बैजन्ती नंदराम लहरे, जनपद सदस्य कालीचरण जाटवर, जनपद सदस्य रमा रोहित महिलाने, संजय दुबे, पुरूषोतम साहू, सरिता गोपाल , प्रभा तिवारी, गोल्डी नायक, रमेश खूंटे आदि अतिथियों की उपस्थिति में शुभांरभ हुआ इस तीन दिवसीय मेले में स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के क्षेत्रवासियों ने भी मेला का लुफ्त उठाया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest