सारंगढ़

9 वर्ष से परेशान 65 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष का गर्दन के पीछे हिस्से में गांठ का किया गया सफल ऑपरेशन

श्री राधा कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर जय प्रकाश बर्मन (जनरल सर्जन एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन) ने किया सफल ऑपरेशन

दिनांक 8/2 /22 को दादू लाल साहू नाम का मरीज ग्राम खजरी से श्री राधाकृष्ण मल्टीस्पेशलिटी मैं इलाज हेतु आए जिसके गर्दन के पिछले हिस्से में बहुत बड़ा गांठ हो गया था जो कि 8 साल से बना हुआ था शुरू में गांठ छोटा था जिसका उन्होंने 8 साल पहले रायगढ़ में ऑपरेशन करवाया था परंतु गांठ ठीक होने के बजाय दिनोंदिन बढ़ता गया वर्तमान साइज 10 ×7 ×6 cm तक पहुंच गया दादू लाल सर्जरी विभाग के डॉक्टर जयप्रकाश बर्मन (जनरल सर्जन एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन )से मिले जहां उनका प्राथमिक जांच एवं सिटी स्कैन कराया गया तत्पश्चात दिनांक 11 /2/22 को डॉक्टर जयप्रकाश बर्मन एवं ओटी टीम ने मिलकर मरीज का ऑपरेशन कर गर्दन से गांठ को पूरी तरह से निकाल दिया ऑपरेशन उपरांत मरीज पूर्णत स्वस्थ है

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest