छत्तीसगढ़सारंगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के झांकी प्रदर्शन में कृषि विभाग को मिला द्वितीय पुरस्कार

सारंगढ बिलाईगढ, 28 जनवरी 2025/76 वॉ गणतंत्र दिवस समारोह कृषि विभाग जिला सारंगढ बिलाईगढ में जिला, अनुविभाग तथा विकासखण्ड स्तर पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें जिला स्तर पर श्री आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह माननीय मुख्य अतिथि श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की उपस्थिति में खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया गया। छ.ग. शासन से प्राप्त थीम के अनुक्रम में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से उर्वरक छिड़काव एवं पी.एम. किसान सम्मान निधि से आर्थिक लाभ विषय पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया,  जिसमें कृषि विभाग को जिला प्रशासन द्वारा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी श्री नकुल राम मालाकार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest