छत्तीसगढ़सारंगढ़

ब्लॉक सारंगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का चुनाव संपन्न हुआ


सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत उल्खर में दिनांक 24/01/2025 दिन शुक्रवार मानिकपुरी पनिका समाज सारंगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ । निर्वाचन में अपना मत देने सारंगढ़ ब्लॉक के अन्तर्गत 117 गांव के समस्त मानिकपुरी पनिका समाज के लोग सैकड़ों के संख्या में शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी चंद्रमणि दास, आरती दास, साधु दास,लोकतांत्रिक नियम से निर्वाचन  प्रक्रिया प्रारंभ किया । सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार ने अपना फॉर्म नामांकन भरा जिसमें दो उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। जवाहर दास और फूल दास बाकी के तीन उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने का पक्का मन बना लिया। जो उम्मीदवार है (1) अगर दास दीवान सुवाताल (2) दिलीप महंत कपिस्दा (3) जदरस दास उल्खर तीनों उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन अधिकारी वोटिंग शुरू किया। उपस्थित समाज के जनतागण बारी बारी अपना मत देना शुरू किया। जिसमें कुल 122 मत पढ़ा निर्वाचन अधिकारी मत गिनती के बाद परिणाम  घोषित किया । जिसमें दिलीप महंत को (8) आठ वोट मिला और जदरस दास को (20)बीस वोट मिला वही अगर दास दीवान को (94) चौरानबे वोट मिला । निर्वाचन अधिकारी ने अगर दास दीवान को जीत विजय घोषित किया । उपस्थित समाज के लोगों ने अगर दास दीवान को भारी मतों से जनादेश दे कर विजय बनाए।समाज में खुशी की लहर एक पक्का और सच्चा ईमानदार अध्यक्ष समाज को मिलने पर अगर दास जी ने सारंगढ़ ब्लॉक के समस्त मानिकपुरी पनिका समाज को बधाई आभार प्रकट किया। और जिस तरह से समाज के लोगों ने मुझ पर बिस्वास किया मैं उन लोगों का बिस्वास पर खरा उतरूंगा समाज के लिए निष्पक्ष प्रदर्शित सेवा करूंगा । समाज के सभी साहेब लोगों को धन्यवाद करता हु साहेब बंदगी साहेब।

एवं अनिल दास उल्खर पद सचिव, लक्ष्मण दास मचलाडीह पद उपाध्यक्ष,   इंदलदास बड़े गांगुली पद कोषाध्यक्ष, पीताम्बर दास पद सहायक सचिव इन तीनों ने निर्विरोध हुआ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest