रायपुर

बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वक्ता मंच ने वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय

रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के सदस्यों ने शुक्रवार को सुंदर नगर स्थित प्रशामक देखरेख गृह (वृद्धाश्रम) पहुंचकर बुजुर्गों के साथ आत्मीय पल बिताए। खेल, साहित्यिक गतिविधियों और संवाद के माध्यम से बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा उन्हें अपनत्व का अहसास कराया गया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अधिक सुखद, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर सरदार जसपाल भामरा के सौजन्य से वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसकर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सरदार जसपाल सिंह, बलजीत कौर, हर्षपाल सिंह, अवनीत कौर, ज्योति शुक्ला, डॉ. भारती अग्रवाल, डॉ. गोपा शर्मा, हेमलाल पटेल, राजेश्वरी साहू, शिवानी मैत्रा, तामेश्वर साहू, पंकज साहू, यश साहू, परम कुमार, शुभा शुक्ला, निशा, अंकुर शुक्ला, प्रमिला शर्मा, नंदनी शर्मा, प्रमदा ठाकुर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा व सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ऐसे आयोजन बुजुर्गों को भावनात्मक संबल देने के साथ समाज में आत्मीयता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रशामक देखरेख गृह के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Latest