जातिगत गाली गलौज प्रकरण में एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही, नाराज खर्री छोटे गांव के ग्रामीण कलेक्टर को देंगे आवेदन

सारंगढ़। दशकर्म कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणो से जातिगत गाली गलौज, मारपीट की घटना पर एसपी से शिकायत के बाद भी सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नही कर पाई । नाराज खर्री छोटे छोटे गांव के ग्रामीणों ने इससे नारजागी जाहिर कर रहे है और जनदर्शन में अब कलेक्टर से मिलकर वस्तु स्थिति को रखकर कार्रवाई की मांग करने की तैयारी में जुट गए है।
बीते दिन एसपी को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वे ग्रामवासी ग्राम खर्री छोटे थाना सारंगढ़ तह० सारंगढ़ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ०ग० के मूल निवासी हैं यह कि हम सभी प्रार्थीगण / पीड़ितगण बीते दिन रात्रि लगभग-9:20 बजे ग्राम-खरीं छोटे में जब दशकर्म कार्यक्रम हेतु ग्राम सामाजिक बैठक बीच बस्ती में बैठे थे उसी समय ग्राम खर्री छोटे के मूल निवासी रामलाल साहू, कार्तिकेश्वर साहू, दुगेश्वर साहू, भूपेन्द्र साहू खिलेश्वर साहू, पुन्यप्रकाश साहू खीरलाल साहू सीताराम साहू, पदूमलाल साहू एवं उनके अन्य साथीगण सभी एक राय होकर के प्रार्थी गंगाराम सिदार, अमरसिंह सिदार, गणेश सिदार एवं उनके साथियों को जातिसूचक गाली-गलौज कर हाथ डंडे मुक्के, टंगिया, फावड़ा कुदारी से मारपीट किये हैं। उक्त घटना से गंगाराम सिदार अमरसिंह सिदार एवं गणेश सिदार के शरीर से गंभीर चोट लगने से खून निकला है और अन्य व्यक्तियों को भी चोट पहुंची है उक्त घटना की सूचना प्रार्थीगण/आहतगणों के द्वारा 02/12/2025 को घटना के पश्चात सारंगढ़ थाने में सूचना दी गई किन्तु दोषी व्यक्ति अपने प्रभाव में कई लोगो को बुलाकर कार्यवाही करने पर अवरोध उत्पन्न किये उक्त घटना के संबंध में दो शिकायत दी गई थी। जिसमें संबंधित थाना द्वारा केवल एक शिकायत में पावती दी गई एवं एक शिकायत में पावती नहीं दी गई है उक्त घटना की कार्यवाही पुलिस थाना सारंगढ़ द्वारा अभी तक नहीं करने एवं थाने में पदस्थ मुंशी मांझी जी के द्वारा प्रार्थीगण को गाली-गलौज कर थाने से भगाने का प्रयास एवं दोषी व्यक्तियों को साथ देने का प्रयास के कारण से दोषी व्यक्तिगण का मनोबल बढ़ा हुआ है और दोषी व्यक्तिगण में से खीरलाल और उसके लड़के लोग परिवार के लोग महेश सिदार को धमकी दिये हैं कि आज तुमको जान से मारकर फेंक देंगे हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हम लोग प्रभावशाली व्यक्ति हैं, हमारा उपर तक पहुंच है प्रार्थीगण/आहतगण में से कुछ व्यक्ति वृद्ध हैं जिनको भी मारपीट कर जातिगत गोड़गंवार, गाली-गलौज देकर उक्त घटना से प्रार्थीगण/आहतगण का जीवन संकटमय बना हुआ है अगर उक्त दोषियों के विरूद्ध में शीघ्र कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो निश्चित रूप से खीरलाल और उसके परिवार के लोग अप्रिय घटना कर देंगे जिसका भविष्य में परिपूर्ति किया जाना संभव नहीं होगा ऐसी दशा में ऐसे ही दर्दनाक घटना कारित करने वाले दोषियों के विरूद्ध मेंशीघ्र कानूनी कार्यवाही की मांग किए थे। बहरहाल इस पर कार्रवाई नही होने से ग्रामीण ज़न आन्दोलति है वे कलेक्टर से मिलकर आवेदन देकर क़ानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।







