छत्तीसगढ़रायपुर

नए जिलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की पदस्थापना

रायपुर. राज्य सरकार ने नवगठित जिलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की पदस्थाना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया।

इसके अनुसार, अवर सचिव राजस्व मंडल वीरेंद्र लकड़ा को संयुक्त कलेक्टर सक्ती, संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा दिव्या अग्रवाल को संयुक्त कलेक्टर सक्ती बनाया गया है।संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ अभिलाषा पैकरा को संयुक्त कलेक्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे को संयुक्त कलेक्टर सक्ती पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही चमार सिंह पैकरा, मूलचंद चोपड़ा, प्रवीण कुमार भगत और प्रीतेश कुमार राजपूत को डिप्टी कलेक्टर मनेंद्रगढ़, रजनी भगत को डिप्टी कलेक्टर सक्ती पदस्थ किया गया है।


कलेक्टर्स कांफ्रेंस स्थगित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करने वाले थे। यह बैठक नौ और 10 सितंबर को नए सर्किट हाउस में प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह बैठक स्थगित कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की व्यस्तता की वजह से बैठक टाली गई है, जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी।

Related Articles