सर्व आदिवासी समाज के युवाओं ने रायपुर में प्रादेशिक युवा सम्मेलन में भरे हुंकार,

प्रदेश भर में 1लाख युवाओं को जोड़ने का बनाए लक्ष्य
प्रदेश के 33 जिले के आदिवासी समाज के युवा सम्मेलन में हुए शामिल
सारंगढ़ बिलाईगढ़। प्रदेश सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में प्रदेश भर के आदिवासी समाज के युवा शामिल हुए।
यह कार्यक्रम नया रायपुर के टीआरटीआई भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर प्रदेश भर के 1 लाख युवाओं को जोड़ना, सर्व आदिवासी समाज की जनसंख्या की सगा एप में सर्वे कर सही रिकॉर्ड संधारित करना , सक्रिय युवाओं को प्रदेश, जिले , ब्लाक में दायित्व देना, समाज को आर्थिक, राजनीति, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाना सम्मेलन का प्रमुख विषय रहा।
समाज के युवाओं में सम्मेलन में खुलकर अपने अपने बात रहे और , यूसीसी कानून को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किए। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी समाज हमेश शोषण का शिकार हुआ है चाहे किसी का भी सरकार हो आदिवासीओ को अनदेखा ही किया है। आज प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री है लेकिन सबसे ज्यादा आदिवासी समाज की शोषित हो रहे हैं । आदिवासियों की जल जंगल जमीन छीना जा रहा है। युवाओं को जागने की जरूरत हैं। और अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा। आज 33 जिले के युवा सम्मेलन में शामिल होकर यह साबित कर दिए कि सर्व आदिवासी समाज के युवा एकजुट है। और अपने अधिकार के लिए लड़ सकते है।
इस मौके पर प्रदेश युवा प्रभाग से कंदर्प राज सिंदार, सहदेव सिंह सिदार, ललित नरेटी, अश्वनी कांगे, आयुष सिंह राज, दीपक लकड़ा, दीनू नेताम, विनय प्रकाश एक्का, वेद प्रकाश ध्रुव, मंगल कुंजाम, मनमोहन सिंह गोंड, मंगल कुंजाम, धर्मेंद्र ध्रुव, सहित कमलेश ध्रुव, विनोद नागवंशी ने युवा सम्मेलन को संबोधित किया। और युवाओं में जोश भरे। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से युवा सम्मेलन में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार, महेत्तर लाल सिदार, विश्वनाथ सिदार, रोहित कुमार सिदार, संजय कुजूर, गौरांग सिदार, ऋषिकेश भोई, भगतराम भगत, सियाराम बरिहा, सुदर्शन सिंह, गेंद लाल सिदार, लक्ष्मी नारायण नेताम, श्याम खैरवार, जय सिदार, आदि लोग शामिल हुए…




