आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन

यथावत नहीं रखने पर आदिवासी कांग्रेस करेंगे प्रदेश भर में आंदोलन
सारंगढ़ बिलाईगढ़। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की आह्वाहन पर आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे है ।
आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग की नाम को परिवर्तन कर जनजाति कार्य विभाग किए है। जिसकी वजह से प्रदेश भर के आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। आदिम जाति विकास विभाग के नाम आदिवासी समाज की पहचान है, ऐतिहासिक परंपरा एवं जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है। सरकार आदिवास समाज की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग का नाम यथावत आदिम जाति विकास विभाग ही रखे। अगर नाम में परिवर्तन करते है तो आदिवासी कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करने बाध्य होंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार, सारंगढ़ ब्लाक अध्यक्ष विजय सिदार, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल सिदार, जिला सह सचिव नीलांबर सिंह सिदार, सियाराम बारिहा ब्लाक महामंत्री सारंगढ़ , राजेंद्र सिदार, गेंद लाल सिदार, पवन लाल बरिहा, शान्ति कुमार बरिहा, सोमनाथ सिदार, सुख सागर सिदार , विजय सिदार, सहित आदिवासी कांग्रेस के जिला व ब्लाक के पदाधिकारी लोग शामिल रहे।





