गुपचुप से फूड पॉइजनिंग, 50 से ज्यादा बीमार, रात 1 बजे जिला अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि

सारंगढ़। ग्राम रेडा में गुपचुप खाने से बड़े पैमाने पर फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। बच्चों समेत कई पूरे परिवार इसकी चपेट में आ गए हैं। पचासों की संख्या में लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराया गया है।


रात 1 बजे अस्पताल पहुंचे, जाना हाल
घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब 1:00 बजे जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर से सभी मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि “सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं। समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।” मरीजों को ORS और जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।
इस दौरान रेडा के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र पुराइन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भाई राजेंद्र वारे, सागर दीवान एवं सिद्धू खूंटे भी अस्पताल में मौजूद रहे और मरीजों के परिजनों को ढांढस बंधाया।




