छत्तीसगढ़सारंगढ़

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ नगर में निकाली गई रैली अधिकारी कर्मचारियों ने रैली में ताकत दिखाए

सारंगढ़. अधिकारी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नगर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।आज बुधवार 29 जून को नगर के तहसील कार्यालय के सामने अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सारंगढ़ ईकाई द्वारा कामकाज बंद करके एक दिवसीय धरना एवं रैली का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों के दो प्रमुख मांग जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले 32प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से तथा राज्य कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर प्रदान करें फेडरेशन के संयोजक शैलेश यादव विनोद यादव राजेश गुप्ता ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमारे द्वारा आयोजित आज का धरना 100प्रतिशत सफल रहा सभी स्कूल कार्यालय बंद रहे सभी के कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में पूरे जोश के साथ सम्मिलित हुए व आंदोलन को सफल बनाये। वही धरना स्थल को कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए अपनी मांगों को उचित ठहराया तथा आंदोलन के दूसरे चरण के लिए संघर्ष हेतु तैयार करने की अपील भी की गई।मंच को प्रमुख कर्मचारी नेताओ में विनोद यादव अध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग कर्म संघ, शैलेश यादव संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन लैलून भरद्वाज प्रांत अध्यक्ष दीपक तिवारी अध्यक्ष प्रधान पाठक संघ विमल अजगले अध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ,राजेश गुप्ता लिपिक कर्मचारी संघ, गोपाल ठेठवार पशु चिकित्सा संघ, चोखलाल पटेल अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, संतोष पटेल अध्यक्ष पटवारी संघ, अनीता लकड़ा शिक्षक संघ घासीराम अजय सुरेश शुक्ला आदि ने संबोधित किया , पश्चात प्रमुख मार्ग होते हुए रैली निकाली गई । धरना कार्यक्रम में मंच का संचालन पुरुषोत्तम स्वर्णकार जिला उपाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने किया, रैली पश्चात तहसीलदार श्री तिवारी जी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest