सारंगढ़

छत्तीसगढ़ में यादव समाज की नई परंपरा की शुरुआत, झेरिया एवं कनौजिया यादव शाखा में विवाह संपन्न




सारंगढ़-बिलाईगढ़
छत्तीसगढ़ में यादव समाज के 12 भागों में विभाजित विभिन्न शाखाओं के बीच एकता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। झेरिया यादव शाखा एवं कनौजिया यादव शाखा के बीच विवाह संपन्न कराते हुए छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज में एकता की मिसाल प्रस्तुत की गई। यह विवाह कार्यक्रम यादव समाज में नई परंपरा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।12 फरवरी 2026 को ग्राम गगौरी में संपन्न हुआ।
इस शुभ विवाह आयोजन को झेरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ के जिलाअध्यक्ष प्रदीप यादव एवं  कोमल यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों,युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे।
वर कोमल यादव, पिता पारस यादव, ग्राम गगौरी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, झेरिया यादव समाज
वधू रीना यादव, पिता दशरथ यादव, ,कनौजिया यादव समाज,
इस विवाह को समाज में एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया जा रहा है। उपस्थित लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि इससे यादव समाज में संगठनात्मक मजबूती एवं पारस्परिक संबंधों में वृद्धि होगी।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के विभिन्न वर्गों में दूरी कम होगी और छत्तीसगढ़ में यादव समाज की एकजुटता को नई दिशा मिलेगी। यह विवाह आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज में एकता की मजबूत मिसाल बना।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest