सारंगढ़

प्रकाश पटेल बने अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़, खेमन लाल ध्रुव को मिली कोसीर उप तहसीलदार की जिम्मेदारी

कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी, प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए अस्थायी नवीन पदस्थापना

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय द्वारा दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल को वर्तमान पदस्थापना से अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़ के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक प्रकाश पटेल, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार सारंगढ़ के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अतिरिक्त तहसीलदार, सारंगढ़ के रूप में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
इसी तरह खेमन लाल ध्रुव, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार सारंगढ़ एवं नजूल तहसीलदार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दायित्व पर हैं, उन्हें प्रभारी तहसीलदार, उप तहसील कोसीर के रूप में आगामी आदेश तक कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Latest