छत्तीसगढ़सारंगढ़

चिराग परियोजना के तहत जिला स्तरीय स्टियरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न, ग्राम विकास योजनाओं पर हुआ मंथन”




   *सारंगढ बिलाईगढ* -चिराग परियोजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का बैठक दिनांक 09.12.2024 को कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कलेक्टर  धर्मेश कुमार साहू द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्रामों का चयन, सामुदायिक कैडर का चयन, हितग्राही मूलक कार्यों में हितग्राही का चयन पारदर्शिता एवं मूलभूल आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए। समन्वित कृषि पद्धति एवं एकीकृत पोषक प्रबंधन का क्रियान्वयन किया जावे। सिंचाई संशाधन बढ़ाने हेतु कार्योजना तैयार किया जावे। उद्यानिकी फसलों, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्ेत्र को केनद्रीत करते हुए कार्ययोजना बनाया जावे। आधारभूत जानकारी एकत्र कर आवश्यकता अनुरुप प्रशिक्षण एवं कृषक भ्रमण का आयोजन किया जावे। श्री अमित शर्मा., पी.ई. चिराग परियोजना रायपुर द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया। श्री आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि द्वारा चिरांग परियोजना अंतर्गत कृषि संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। उक्त बैठक में श्री हरिशंकर चौहान, परियोजना निदेशक, ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, श्री दामके, लीड बँंक मैनेजर, श्री एन.के. भारद्वाज, सहायक संचालक कषि (बलौदाबाजार), श्री एन.पी. ओगरे, सहायक संचालक मत्स्य पालन डॉ. सुनील कुमार जोल्हे, नोडल अधिकारी, पशुधन विकास विभाग, श्री जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी, श्री मुकुन्द कुमार भगत, उद्यान विकास अधिकारी, श्री पंकज नामदेव, क्रेडा, उपअभियंता, श्री योगेश कुमार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, डॉ. रविन्द्र करे. नायक, व्ही.ए.एस. बिलाईगढ़ उपस्थित रहे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest