छत्तीसगढ़सारंगढ़

जिला उपाध्यक्ष एवं युवा सरपंच विजय विक्की पटेल ने उच्च शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान



सारंगढ़ आज 26 नवंबर 2022 को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर सारंगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच विजय विक्की पटेल ने पहली बार रक्तदान कर उमेश पटेल जी के दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विजय विक्की पटेल ने युवाओं से की अपील सभी युवा साथियों से अपील करते हुए कहा की जब भी आपको रक्तदान करने का मौका मिले आप घबराये नहीं रक्तदान जरूर करें और जरूरतमंदों की मदद करें, रक्तदान करने से शरीर मे नये रक्त का संचार होता है और शरीर मे ताजगी का एहसास होता है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest